प्रदेश एवं देश में गुणवत्ता सेवाऍ प्रदान करने बावत् एक प्रतिष्ठित जैविक प्रमाणीकरण संस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना।
मिशनजैविक कृषि के सिद्धांत एवं मानकों पर आधारित जैविक कृषि को बढावा देकर जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया को छोटे कृषक की भी पहॅुच के भीतर बनाते हुये जैविक कृषकों की समृद्धि, गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता एवं स्वस्थ्य पर्यावरण के निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना।
मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के ज्ञापन क्रमाक 15-21/06/14-2 दिनांक 10 अगस्त, 2006 द्वारा म.प्र.राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था की स्थापना की गई। एपीडा, नई दिल्ली द्वारा संस्था को जैविक प्रमाणीकरण हेतु अधिमान्यता (क्रमांक-NPOP/NAB/0022 दिनांक 01.10.2011) दी गई है। देश एवं प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन नीति एवं जैविक मानकों के तहत जैविक प्रमाणीकरण संस्था के रूप में कार्य करना।
संस्था द्वारा प्रदत्त सेवाएं